वायनाड में कुदरत के कहर ने मचाई तबाही, 49 लोगों की मौत, हजारों लोगों के फंसे होने की आशंका

वायनाड में आए भूस्खलन में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम ने 49 शव बरामद किए हैं। 74 लोगों को बचाया गया है, जबकि कई लोगों के लापता होने की जानकारी है।

265
Wayanad Landslide

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला है। भारी बारिश के बाद मंगलवार तड़के भूस्खलन होने से मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में सैकड़ों लोग उसमें दब गए। भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।वायनाड में आए भूस्खलन में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम ने 49 शव बरामद किए हैं। 74 लोगों को बचाया गया है, जबकि कई लोगों के लापता होने की जानकारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटेंगी नौसेना की टीम

देश के तमाम राजनेता ने इस भूस्खलन पर दुख जताया है। वही सभी टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान के लिए एझिमाला से नौसेना की एक टीम पहुंचने वाली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नौसेना की मदद का अनुरोध किया गया है। एनडीआरएफ के साथ-साथ सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन का जिम्मा दिया गया है।

राहत कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए पीएम मोदी

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने खुद राहत कार्यों पर नजर रख रहे हैं। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भूस्खलन हादसे पर दुख जताया है।

Read More-पोर्न देखने के बाद बहन के साथ भाई ने बलात्कार कर की हत्या, मां ने बेटे के गुनाहों पर डाला पर्दा