मोदी सरकार ने की बड़ी घोषणा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को मिलेगा भारत रत्न

वह दो बार कुछ-कुछ समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। आपको बता दें जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ठाकुर को भारत रत्न देने के साथ-साथ उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की मांग की थी।

201
Karpuri Thakur

Bharat Ratn Award: मोदी सरकार ने आज बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने यह घोषणा ऐसे समय की जब बुधवार 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। कर्पूरी ठाकुर को बिहार में जननायक के नाम से जाना जाता है। वह दो बार कुछ-कुछ समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। आपको बता दें जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ठाकुर को भारत रत्न देने के साथ-साथ उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की मांग की थी।

स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए थे ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर पहली बार वह सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय क्रांति दल की सरकार में सीएम बने थे और दूसरी बार जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल दिसंबर 1970 से जून 1971 तक चला और दूसरी बार दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक सीएम पद पर रहे थे।

राष्ट्रवादी विचारों के थे कर्पूरी ठाकुर

आपको बता दे कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंछिया गांव में गोकुल ठाकुर और रामदुलारी देवी के घर हुआ था। छात्र जीवन में वह राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित थे और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन में शामिल हो गए थे। बुधवार 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती है।

Read More-‘BJP की सरकार ने बहुत बड़ी गलती कर दी..’,रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने दिया बड़ा बयान