वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत, पहली फ्लाइट के साथ जेवर एयरपोर्ट चालू, लेकिन लोगों की नजर इस बात पर क्यों टिकी?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर आज से यात्रियों की उड़ानें शुरू हो गई हैं। 15 जून को यहां पहली कमर्शियल फ्लाइट लखनऊ से नोएडा पहुंची। जैसे ही विमान एयरपोर्ट पर उतरा, उसे पानी की बौछार (वाटर कैनन सैल्यूट) देकर खास तरीके से स्वागत किया गया। यह पल जेवर एयरपोर्ट के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

पहली फ्लाइट में शामिल हुए खास यात्री

इस पहली उड़ान में करीब 75 लोग शामिल थे, जिनमें कारोबारी, अधिकारी और आम यात्री भी थे। इन सभी ने इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनने के लिए पहले से टिकट बुक की थी। यह फ्लाइट लखनऊ से चलकर नोएडा आई और फिर आगे बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। इससे एक नया रूट भी शुरू हुआ।

उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बन चुके नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा एक भावुक पल सोमवार को देखने को मिला। जेवर क्षेत्र के किसान और खेतिहर मजदूर उसी जमीन से हवाई यात्रा कर लखनऊ पहुंच गए, जहां कभी वे खेती और मजदूरी किया करते थे। एयरपोर्ट की विशेष उड़ान से करीब 170 किसान, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल थीं, लखनऊ पहुंचे। इन किसानों ने एयरपोर्ट परियोजना के पूरा होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त करने की बात कही।

कई शहरों से जुड़ा नया हवाई नेटवर्क शुरू

जेवर एयरपोर्ट से अब लखनऊ, बेंगलुरु, अमृतसर और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए फ्लाइट्स चलने लगी हैं। पहले दिन कई उड़ानें तय की गई हैं। लोगों का मानना है कि इस एयरपोर्ट से इलाके में विकास बढ़ेगा, नए रोजगार मिलेंगे और कारोबार को भी फायदा होगा।

Read More-ब्रातिस्लावा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, ब्रेड और नमक से हुआ पीएम मोदी का अनोखा स्वागत, जानिए इस दौरे की खास बातें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img