सोना-नकदी छोड़ बदमाश लूट ले गए 330 किलो इंसानी बाल, कीमत जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

बांग्लादेश के चुआडांगा जिले में लूट की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह ने बीच रास्ते एक कवर्ड वैन को रोककर उसमें रखे करीब 330 किलो इंसानी बाल लूट लिए। घटना दमुरहुदा उपजिला के कोशाघाटा इलाके में शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 7 से 8 हथियारबंद लोगों ने वैन को घेरा और उसमें रखे बालों से भरे 23 बोरे लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि लुटेरों ने नकदी या सोने जैसी कोई चीज नहीं, बल्कि इंसानी बालों को निशाना बनाया। व्यापारियों के मुताबिक चोरी किए गए बालों की बाजार कीमत एक करोड़ टका से अधिक है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 79 लाख रुपये बैठती है।

22 व्यापारियों के थे 23 बोरे, फैक्ट्री ले जाया जा रहा था माल

जानकारी के मुताबिक यह पूरा माल प्रोसेसिंग के लिए करपासडांगा इलाके की एक फैक्ट्री से ले जाया जा रहा था। बांग्लादेश हेयर प्रोसेसिंग स्मॉल बिजनेस कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष अतियार रहमान तगीदार ने बताया कि 23 बोरों में 22 अलग-अलग व्यापारियों के बाल रखे थे। उन्होंने बताया कि बालों को प्रोसेसिंग के लिए ले जाया जा रहा था, तभी बदमाशों ने वैन को रोककर पूरी खेप लूट ली। घटना के बाद कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि बालों की पूरी खेप बरामद हो जाने के बावजूद ऐसी घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंसानी बालों का इस्तेमाल कई तरह के हेयर प्रोडक्ट और विग बनाने के लिए किया जाता है, इसलिए इस कारोबार में अच्छी कीमत मिलती है।

ड्राइवर और फैक्ट्री मैनेजर गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश

वारदात की जानकारी मिलते ही चुआडांगा जिला पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच और दमुरहुदा मॉडल थाने की टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कवर्ड वैन के ड्राइवर मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम (47) और फैक्ट्री मैनेजर सनवर हुसैन संटू (39) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चोरी किए गए बालों की 23 बोरियां बरामद कर ली गई हैं। दमुरहुदा मॉडल थाने के अधिकारी शेख मेस्बाह उद्दीन ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वारदात में शामिल बाकी लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े कंसाइनमेंट को लूटने की योजना कैसे बनाई गई थी।

Read more-शॉल समझकर ओढ़ रखी थी चादर, लिखे शब्दों ने खोला राज? VIDEO वायरल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img