फ्लाइट में बगल में बैठे थे शाहरुख खान, हिना खान ने जो देखा उसे नहीं कर पाईं यकीन

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के पॉडकास्ट में रॉकी जायसवाल के साथ बातचीत के दौरान हिना ने बताया कि उनकी और शाहरुख की पहली मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। उस समय हिना टीवी इंडस्ट्री में नई थीं और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को शुरू हुए करीब डेढ़ साल ही हुए थे। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में शाहरुख खान उनके बिल्कुल पास बैठे थे। पहले तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। जब उन्होंने दोबारा देखा तो शाहरुख सीट पर सो रहे थे। हिना उनके साथ फोटो लेना चाहती थीं, लेकिन सुपरस्टार के सोने की वजह से वह तुरंत तस्वीर नहीं ले सकीं।

शाहरुख ने कहा फोटो लेंगे, फिर सो गए

हिना ने बताया कि कुछ समय बाद शाहरुख कॉफी पीने के लिए उठे। इसी दौरान उन्होंने हिम्मत करके शाहरुख को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फोटो के लिए पूछा। शाहरुख ने भी बेहद प्यार से उन्हें तस्वीर के लिए हां कह दी। हालांकि, कॉफी पीने के बाद वह दोबारा सो गए। हिना काफी देर तक उनके जागने का इंतजार करती रहीं। फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्हें लगा कि शायद अब तस्वीर नहीं हो पाएगी। लेकिन तभी शाहरुख खुद उठे और हिना को बुलाकर उनके साथ फोटो क्लिक करवाई। हिना ने बताया कि उस वक्त शाहरुख अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे और लगातार काम करने की वजह से काफी थके हुए थे।

अभिनव शुक्ला ने भी सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

पॉडकास्ट में अभिनव शुक्ला ने भी शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि मुंबई आने के बाद मॉडलिंग के दिनों में एक वॉच ब्रांड के रैंप शो के दौरान उनकी मुलाकात शाहरुख से हुई थी। बैकस्टेज शाहरुख को देखकर अभिनव ने उनसे मिलने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने खुद आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया। वहीं, रुबीना दिलैक ने भी शाहरुख के व्यवहार की तारीफ की। दूसरी ओर, शाहरुख जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Read more-14 साल की उम्र में घर छोड़ा, जेब में थे सिर्फ 1000 रुपये; अब आदर्श को मिली 3.5 करोड़ की स्कॉलरशिप, जानें कैसे?

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img