पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू की पड़ोसी देश में कैसी है हालत? वीडियो आया सामने

Anju in Pakistan: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर के समय भारत में खूब सुर्खियां बटोर रही है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारतीय युवक सचिन ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पब्जी के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आ गए जिसके बाद इन दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना की पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर 2 देशों की सरहद पार कर भारत आ गई है। सीमा हैदर के बाद एक भारतीय महिला अंजू की भारत छोड़कर पड़ोसी देश पाकिस्तान पहुंच गई है।

पाकिस्तान गई भारतीय महिला

पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर के बाद राजस्थान की एक महिला अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान चली गई है। इस महिला का नाम अंजू बताया जा रहा है। जब से या महिला पाकिस्तान गई है जिसके बाद अंजू को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच अंजू का एक वीडियो सामने आया है जो कि बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में अंजू ने पाकिस्तान में हालत के बारे में बताया है।

पाकिस्तान में ऐसी है अंजू की हालत

आपको बता दें कि भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तान से एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में अंजू एक अंधेरे कमरे में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के जरिए अंजू ने बताया है कि वह पाकिस्तान में वैध तरीके से आई हैं। पाकिस्तान आने के लिए उन्होंने काफी लंबे समय से प्लानिंग की थी। मैं पाकिस्तान में पूरी तरह से ठीक हूं और मुझे कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ अंजू ने मीडिया से अपील भी की है और कहा है कि वह मेरे परिवार और बच्चों को परेशान ना करें जो भी सवाल पूछने हैं मुझसे पूछे।

Hot this week

चुनाव वोटिंग से पहले CRPF पर TMC का गंभीर आरोप, कहा- ‘BJP के पर्चे बांट रहे हैं जवान…’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक माहौल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img