Friday, December 5, 2025

अब ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ पढ़ेंगे बच्चे, NCERT की किताब में बदल गया देश का नाम!

NCERT Books India News Change: सियासी हलकों में इंडिया नाम को बदलकर भारत रखने पर राजनीति चर्चाएं इस वक्त जोरो पर हैं। अब इसी बीच राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण प्रशिक्षण यानी एनसीईआरटी की किताबों में देश का नाम बदला गया है। अब बच्चें किताबों में इंडिया नहीं बल्कि भारत पढ़ेंगे। किताबों में आवश्यक परिवर्तन को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजरी दे दी है। पैनल ने मंजूरी देते हुए कहा,’यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है।’ पैनल में पाठ्यक्रम की किताबों में इंडिया शब्द को बदलकर भारत करने की सिफारिश की थी।

सिफारिश पर एनसीईआरटी ने क्या लिया फैसला?

हालांकि आपको बता दें सीमित के अध्यक्ष सीआई इसाक के मुताबिक पैनल में पाठ्यक्रम की किताबों में इंडिया शब्दों को बदलकर भारत करने की सिफारिश की थी। हालांकि एनसीईआरटी के अधिकारियों ने कहा कि पैनल की सिफारिश पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। दरअसल आपको बता दे इससे पहले बीते महीने सितंबर में g20 का आयोजन हुआ था इस दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ ‘इंडिया’ की बजाय प्रेसिडेंट ऑफ ‘भारत’ लिखा गया था। इसके बाद सियासी हलचल मच गई थी।

जाने क्या कहता है संविधान?

दरअसल आपको बता दे संविधान के अनुच्छेद1 में हमारे देश का नाम इंडिया अर्थात भारत जो कि राज्यों का एक संघ होगा कहा गया है। इससे पहले सितंबर में इस बहस को और हवा मिली थी जब पीएम मोदी ने जी-20 बैठक के दौरान गोल मेज में उनके नाम के आगे इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ था। हालांकि इसके बारे में पूछे जाने पर भारत सरकार के किसी भी व्यक्ति ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया था।

Read More-पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी, पूर्व कप्तान के अंतिम संस्कार में पहुंचे कपिल देव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img