5 सितंबर को दिल्ली में फिर सड़क पर उतरेगी CJP, लेकिन मार्च से पहले आया ये बड़ा पेंच

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में 5 सितंबर को विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि केंद्र सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हुए आंदोलन के दौरान 25 जुलाई को जो भरोसा दिया था, उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। इन्हीं आश्वासनों के बाद CJP ने अपना 36 दिन लंबा आंदोलन खत्म किया था। अब संगठन ने एक बार फिर सड़क पर उतरने का फैसला किया है। CJP के मुताबिक, शिक्षक दिवस के मौके पर होने वाला यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

मार्च की अनुमति पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

CJP के मार्च के ऐलान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस की अनुमति को लेकर है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार, 24 अगस्त को कहा कि उसे इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालने की अनुमति के लिए CJP की ओर से अब तक कोई अनुरोध पत्र नहीं मिला है। पुलिस सूत्र के मुताबिक, अगर संगठन की तरफ से आवेदन मिलता है तो उसे नियमों के अनुसार देखा जाएगा। ऐसे में 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। CJP ने कहा है कि वह सरकार पर दबाव बनाने के लिए यह मार्च निकालेगी और संगठन अपने वादों को पूरा करने की मांग को फिर से प्रमुखता से उठाएगा।

छात्रों के परिजन भी होंगे मार्च में शामिल

CJP के अनुसार इस विरोध मार्च में उन छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे, जिन्होंने NEET परीक्षा रद्द होने और बाद में दोबारा परीक्षा कराए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना करने वाले छात्रों के परिवारों को भी मार्च में शामिल करने की तैयारी है। संगठन ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके धैर्य को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। CJP का कहना है कि सरकार के साथ बातचीत के बाद आंदोलन खत्म किया गया था, लेकिन अब वादे पूरे नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। हालांकि, प्रस्तावित मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस को औपचारिक आवेदन मिलने के बाद ही अनुमति की स्थिति स्पष्ट होगी।

Read More-सदन में CM की तस्वीर लाना पड़ा था भारी, अब सपा विधायक को लेकर विधानसभा ने सुनाया बड़ा फैसला

Hot this week

लालू यादव को देखते ही पवन सिंह ने छुए पैर, बोले- ‘चाचा! बहुत दिन बाद…’

Bhojpuri Bawal: पटना में आयोजित 'भोजपुरी बवाल' के ग्रैंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img