कार रोकी, सीने में मारी गोली… अब हाईवे पर पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए अतुल तोमर के कातिल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में चर्चित अतुल तोमर हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब छह दिन पहले हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल था। शनिवार देर रात थाना पिलखुवा पुलिस, हापुड़ नगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से नेशनल हाईवे से डूरी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अर्बन क्रूजर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में तीनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

अतुल तोमर की हत्या कबूल, इलाके में था भारी आक्रोश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में प्रॉपर्टी डीलर और शराब कारोबारी अतुल तोमर की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। मृतक अतुल तोमर गालंद गांव के पूर्व प्रधान के इकलौते बेटे थे। छह दिन पहले बदमाशों ने उनकी कार रोककर बेहद करीब से छाती में गोली मार दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की थी। लगातार बढ़ते दबाव के बीच पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई थीं।

मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी घायल, हथियार बरामद

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से हेड कांस्टेबल संदीप राठी भी घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई अर्बन क्रूजर कार, तीन अवैध तमंचे, आठ जिंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी काफी समय से सक्रिय थे और उनके पास हथियारों का जखीरा भी था। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लवकुश निवासी गालंद और कपिल व गौरव निवासी मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस अब इन तीनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई पुरानी रंजिश, कारोबारी विवाद या गैंग कनेक्शन तो नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही मामले में कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read more-IPL के बीच सीएम योगी का बड़ा ऐलान, इस जिले को दिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का तोहफा

Hot this week

‘वो कपड़े उतार देता…’ Vaibhav Suryavanshi को लेकर ये कैसा बयान दे गए रवि शास्त्री?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav...

समंदर में भारतीय क्रू का शिकार करने आए थे खूंखार लुटेरे, अचानक आसमान से टपके MARCOS कमांडो और फिर…

अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के सबसे व्यस्त और संवेदनशील रूट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img