खनन माफिया पर कसेगा शिकंजा! आगरा DM ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Agra News: आगरा में अवैध खनन, खनिजों की चोरी और ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें जिला और तहसील स्तर पर चल रही प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीएम ने खनन, परिवहन, पुलिस, वन और राजस्व विभाग को मिलकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए चेकिंग का रोस्टर तैयार करने और सीमा क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी बढ़ाने को कहा गया। बिना नंबर प्लेट, HSRP प्लेट के बिना चलने वाले या नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों पर चालान, सीज और जरूरत पड़ने पर FIR की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बिना वैध रॉयल्टी या जरूरी दस्तावेज के खनिज ले जाने वाले वाहनों पर भी सख्ती करने को कहा गया।

चंबल में रेत खनन पर खास नजर, ड्रोन से होगी निगरानी

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि खनन की सभी अनुमतियां ऑनलाइन प्रक्रिया से ही जारी की जाएं और अनुमति की शर्तों का कड़ाई से पालन कराया जाए। खनन स्थल की स्थिति पर नजर रखने के लिए अनुमति से पहले और काम पूरा होने के बाद ड्रोन सर्वे व फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को हर सप्ताह संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तय समय में शासन को भेजने को कहा गया। CCTV कैमरों और कंट्रोल रूम की नियमित मॉनिटरिंग के साथ संदिग्ध और बार-बार आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए। खास तौर पर राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत-बालू खनन और परिवहन रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने को कहा गया। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा, डीएफओ राजेश कुमार, एआरटीओ आलोक अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read more-LPG Cylinder Price: आज गैस सिलेंडर के लिए देने होंगे इतने रुपये! कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें पूरा रेट

Hot this week

‘पुलिस छात्रों को परेशान करने में बिजी…’, अभिजीत दीपके के इस बयान से मचा हड़कंप

दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के...

लाल टोपी के बाद अब नीली ड्रेस! अखिलेश यादव ने क्यों चली दलित वोटों पर नई चाल?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img