मथुरा के ARTO कार्यालय में अचानक पहुंच गए झांसी के RTO, निरीक्षण में सामने आई ये तस्वीर

Mathura News: मथुरा में परिवहन विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। झांसी के संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) प्रशासन अरविंद कुमार त्रिवेदी ने टाउनशिप स्थित ARTO कार्यालय और वृंदावन के DTI कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों कार्यालयों में सभी पटलों पर कर्मचारी काम करते हुए मिले। खास बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति कार्यालय परिसर में घूमता हुआ नहीं पाया गया। अधिकारियों ने कार्यालय में लगे CCTV कैमरों की भी जांच की और सभी कैमरे सही तरीके से काम करते मिले।

अस्थाई दुकानों पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान आरटीओ प्रशासन ने कार्यालय के बाहर बनी अस्थाई दुकानों को लेकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर संचालित जन सुविधा केंद्रों की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। शासन के निर्देश पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ARTO कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कार्यालयों में कामकाज की स्थिति और व्यवस्थाओं की जांच की जा सके। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह, आरआई नरेश कुमार समेत परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More-UP: दर्शन करके लौट रहे थे खुशी-खुशी, रास्ते में ऐसा हादसा हुआ कि 13 परिवारों में छाया मातम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img