UP: दर्शन करके लौट रहे थे खुशी-खुशी, रास्ते में ऐसा हादसा हुआ कि 13 परिवारों में छाया मातम

Baghpat News: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया था। बागड़ धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी में चार लोगों की मौके पर ही मौत की बात सामने आई थी।

32 श्रद्धालुओं से भरी थी पिकअप

बताया गया कि पिकअप में कुल 32 लोग सवार थे और सभी बदायूं के गांव अल्हापुर के रहने वाले थे। ये लोग राजस्थान स्थित बागड़ धाम में दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय रात करीब पौने दो बजे बड़ागांव के पास यह हादसा हुआ। कैंटर की टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इलाज के दौरान बढ़ता गया मौत का आंकड़ा

हादसे में घायल लोगों को तत्काल स्थानीय सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों में रेफर किया गया। इलाज के दौरान कई घायलों की हालत बिगड़ती गई। सोमवार दोपहर तक आठ और घायलों की मौत होने की जानकारी सामने आई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है, वहीं घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि कैंटर की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की क्या भूमिका थी।

Read More-‘गंदा खाना हमको पसंद नहीं…’ दुर्गा पूजा से पहले धीरेंद्र शास्त्री का बयान, बंगाल में छिड़ा नया विवाद

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img