Friday, January 23, 2026

5 महीने बाद प्यार नसरुल्लाह और पाकिस्तान को छोड़ भारत लौटीं अंजू, क्या अपना पाएंगे पति अरविंद?

Anju Return: 5 महीने पहले सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी अंजू नाम की लड़की एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई अंजू ने वहां अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था और धर्म परिवर्तन करके वह फातिमा बन गई थी। अब बताया जा रहा है कि अंजू पाकिस्तान और नसरुल्लाह को छोड़कर भारत आ गई है। अब हर किसी के मन में यही सवाल चल रहा है कि शादीशुदा अंजू पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ निकाह कर चुकी है इसके बावजूद भी क्या उनके पति अरविंद उन्हें अपनाएंगे?

नसरुल्लाह से निकाह कर कबूल कर चुकी है इस्लाम

राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू की शादी अरविंद के साथ हुई थी अरविंद और अंजू के दो बच्चे हैं। 5 महीने पहले अंजू टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गई थी जहां पर उन्होंने अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया निकाह की कई सारी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 34 साल की अंजू को पाकिस्तान में निकाह करने के बाद से फातिमा के नाम से जाना जाता है। जुलाई से वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही थी।

घर से जयपुर बात कर निकली थी अंजू

आपको बता दें अंजू ने अरविंद से झूठ बोला था उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है। अंजू के पति अरविंद को मीडिया के जरिए पता चला कि वह पाकिस्तान चली गई है। अंजू के जाने के बाद उनके बच्चे अरविंद के पास रह रहे थे। वही आपको बता दे सितंबर में नसरुल्लाह ने कहा था कि उनकी पत्नी अंजू मानसिक रूप से बीमार चल रही है उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आ रही है।

Read More-सीमा हैदर का बदला कहीं अंजू से तो नहीं ले रहा पाकिस्तान? पति अरविंद ने भी किए चौंकाने वाले खुलासे

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img