Uttrakhand News: अभी हाल ही में अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना हुई थी जिसमें लगभग 265 लोगों की मौत हो गई थी। अभी तक लोग इस घटना को भुला नहीं पाए हैं वही अभी इसी बीच आज सुबह उत्तरकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड सोनप्रयाग के जंगलों में क्रैश हो गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे।
केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा था तभी यह हादसा हो गया। उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ.वी. मुरुगेशन ने बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह 5:17 पर आर्यन कंपनी द्वारा हेलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्त काशी हेलीपैड के लिए टेक ऑफ किया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा खराब मौसम की वजह से हो गया है।
उत्तराखंड सीएम ने जताया शोक
इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि,’जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ ,स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’








