Wednesday, February 4, 2026

शादी के कुछ दिनों बाद ही अपना घर बेचने को क्यों मजबूर हुई सोनाक्षी सिन्हा? सामने आई बड़ी वजह!

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी कमाई का खरीदा हुआ पहले घर बेच रही हैं। इसी घर में सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आखिर यह घर क्यों बेच रही हैं। अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है।

आखिर क्यों बेच रही सोनाक्षी अपना घर?

शादी के कुछ दिन बाद ही सोनाक्षी सिन्हा के घर बेचने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा के घर बेचने की वजह भी सामने आ गई है एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने नया घर खरीद लिया है जिसकी वजह से वह यह घर बेच रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा के करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस के अपने घर बेचने की वजह का खुलासा किया है। सूत्र ने बताया, ‘सोनाक्षी ने इस बिल्डिंग में एक बड़ा अपार्टमेंट खरीदा है से जहीर डेवलप कर रहे हैं।’ अभी तक सोनाक्षी सिन्हा ने ऑफिशियल तौर पर घर बेचने और घर खरीदने के बारे में कुछ नहीं बताया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बेहद खास है सोनाक्षी सिन्हा के लिए ये घर

सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह घर बहुत ही खास था क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कमाई का यह पहला घर खरीदा था। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था यह मेरे पिता की वजह से था कि, “मैं अपना खुद का घर खरीदना चाहती थी। क्योंकि मेरे पिता बड़े ही प्यार से उसे पहले घर के बारे में बात करते थे जो उन्होंने पटना से मुंबई आने के बाद खरीदा था जो आज भी उनके पास है। उनके लिए यह घर महल से कम नहीं है। उनके एक्साइटमेंट को देखकर मैं हमेशा अपने लिए घर खरीदना चाहती थी और यह एक स्पेशल फीलिंग है।”

Read More-पति के साथ रोमांटिक हुई नेहा कक्कड़, शेयर कर दिया प्राइवेट वीडियो, यूजर्स बोले- ‘कुछ तो शर्म करो’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img