Sunday, December 21, 2025

किस वजह पंकज त्रिपाठी ने बदला था अपने पिता का सरनेम? एक्टर ने किया मजेदार खुलासा

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने बेबाक अंदाज से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ी पहचान बना ली है। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हमेशा अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता का सरनेम बदल दिया था। अब इस बात को लेकर खुद पंकज त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है।

पंकज त्रिपाठी ने क्यों बदला था पिता का सरनेम?

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी है। लेकिन आपको बता दे कि पंकज त्रिपाठी के पिता पहले सरनेम में तिवारी लिखते थे। लेकिन पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता का सरनेम तिवारी से बदलकर त्रिपाठी कर दिया था। इस बात को लेकर पंकज त्रिपाठी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा ‘पहली बार ऐसा हुआ होगा जब किसी पिता को अपने बेटे से सरनेम मिला हो। मैं जब 10वी कक्षा में प्रवेश के लिए स्कूल गया। उसे दौरान मेरे चाचा अपने नाम के आगे सरनेम त्रिपाठी लिखते थे जो कि उस समय एक अधिकारी थे। इसके अलावा जो लोग तिवारी नाम लिखते थे वह या तो खेती करते थे या पंडित थे। मैं पंडित बना या खेती करना नहीं चाहता था जिस कारण मैं अपने पिता का सरनेम तिवारी बदलकर त्रिपाठी कर दिया था।

इन फिल्मों में नजर आ चुके पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता पंकज त्रिपाठी साल 2023 में अक्षय कुमार के साथ ओएमजी 2 फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा कुछ दिनों पहले पंकज त्रिपाठी की फिल्म कड़क सिंह रिलीज हुई है जिसके बाद साल 2024 में 19 जनवरी के दिन पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं रिलीज होगी। मैं अटल हूं फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित होगी।

Read More-फैंस की भीड़ में फंसे Bobby Deol, एनिमल एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकाबू हुए लोग

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img