मृतक फैंस के परिवार से मिलने पहुंचे साउथ सुपरस्टार यश, कहा- ‘कृपया अपना प्यार इस तरह न दिखाएं…’

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर यश को जैसे ही अपने तीन फैंस की मौत की खबर मिली उसके बाद यश तुरंत मृतकों के परिजनों से मिलने का फैसला किया। इसके बाद यश ने कर्नाटक की हेबुली पहुंचकर मृतक फैंस के परिवार वालों से संवेदना व्यक्ति की है।

202
Yash

Yash Birthday: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश आज किसी को भी परिचय देने की मोहताज नहीं है। साउथ सुपरस्टार यश बीती 8 जनवरी को अपना 38वा जन्मदिन मनाया है। साउथ के फेमस अभिनेता यश के जन्मदिन पर उनके तीन चाहने वालों की मौत हो गई है। क्योंकि तीन फैंस खंभे पर चढ़कर यश का कट आउट लगा रहे थे। उस दौरान करंट लगने से तीनो फैंस की मौत हो गई। यश की मौत की खबर पाकर तुरंत साउथ सुपरस्टार यश उनके परिवार से मिलने पहुंचे हैं।

मृतकों के घर पहुंचे यश

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर यश को जैसे ही अपने तीन फैंस की मौत की खबर मिली उसके बाद यश तुरंत मृतकों के परिजनों से मिलने का फैसला किया। इसके बाद यश ने कर्नाटक की हेबुली पहुंचकर मृतक फैंस के परिवार वालों से संवेदना व्यक्ति की है। इसके बाद यश ने अपने फैंस को लेकर भी एक मैसेज जारी किया है। जिसमें यश ने कहा है कि “इस तरह की दुखद घटनाएं मुझे अपने जन्मदिन से डरने पर मजबूर कर देती हैं। इस तरह से आप फैनडम मत दिखाओ। कृपया अपना प्यार इस तरह न दिखाएं। मैं आप सभी से निवेदन करना चाहता हूं। बैनर न लटकाएं, बाइक का पीछा न करें और खतरनाक सेल्फी न लें। मैं चाहता हूं कि मेरी ऑडियन्स और मेरे फैंस जिंदगी में मेरी तरह आगे बढ़ें।”

यश का वर्क फ्रंट

साउथ फिल्मों के फेमस अभिनेता यश ने केजीएफ फिल्म से बहुत बड़ी पापुलैरिटी हासिल की है। 20 दिसंबर साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 1 फिल्म में यश ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के होश उड़ा दिए थे और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म रिलीज हुई इसमें भी यश ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का खूब मनोरंजन किया है और वह इस समय साउथ फिल्मों के एक सुपरस्टार बन गए हैं।

Read More-किस वजह पंकज त्रिपाठी ने बदला था अपने पिता का सरनेम? एक्टर ने किया मजेदार खुलासा