Mirzapur The Movie में विक्रांत मैसी की जगह क्यों आए जितेंद्र कुमार? अब श्वेता त्रिपाठी ने बता दिया असली राज

Mirzapur The Movie रिलीज होने से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि बबलू पंडित के किरदार में विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। शुरुआत में कई दर्शकों ने इस कास्टिंग पर सवाल उठाए थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं। जितेंद्र कुमार की एक्टिंग को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब श्वेता त्रिपाठी ने भी उनके प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है।

श्वेता बोलीं- जितेंद्र ने आसान काम नहीं किया

श्वेता त्रिपाठी ने एक बातचीत में कहा कि जितेंद्र कुमार ने बबलू का किरदार निभाकर आसान काम नहीं किया। उनके मुताबिक ‘Mirzapur The Movie’ की टीम लंबे समय से एक-दूसरे के साथ काम कर रही है और सभी कलाकारों के बीच पहले से मजबूत बॉन्ड है। इसके बावजूद जितेंद्र ने किरदार में इस तरह प्रवेश किया कि किसी को असहज महसूस नहीं हुआ। श्वेता ने कहा कि अब जितेंद्र टीम के अहम हिस्से बन चुके हैं और उन्होंने बबलू के किरदार को अपने अलग अंदाज में पूरी तरह निभाया है।

विक्रांत के काम को कम नहीं किया

श्वेता ने यह भी साफ किया कि जितेंद्र की तारीफ करने का मतलब विक्रांत मैसी के पुराने काम को कम आंकना नहीं है। उन्होंने विक्रांत को शानदार अभिनेता बताया। श्वेता और जितेंद्र पहले ‘गॉन केश’ में साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से दोनों के बीच पहले से अच्छी समझ थी, जिसका फायदा ‘मिर्जापुर द मूवी’ में भी देखने को मिला। श्वेता के मुताबिक पूरी कास्ट ने जितेंद्र का गर्मजोशी से स्वागत किया और वह अब टीम के साथ पूरी तरह घुल-मिल गए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा

‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में भारत में करीब 147.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका बजट लगभग 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 4 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाती है।

Read more-भारत की GDP ने ऐसा क्या कर दिया कि IMF भी रह गया हैरान? सामने आया बड़ा कारण

Hot this week

नांदेड़ में रात के वक्त मचा कोहराम, ट्रक से टकराई टाटा मैजिक; 6 की मौत, 8 घायल

Maharashtra Nanded Accident: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img