टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए काफी लोकप्रिय हैं। वह अक्सर अपने चैनल ‘सबा का जहां’ पर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करती हैं। अब सबा के घर से कीमती सामान गायब होने का मामला सामने आया है। अपने हालिया व्लॉग में सबा और उनके पति सनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में घर से सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स समेत कई सामान गायब हुए हैं। इस घटना के बाद परिवार काफी परेशान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सामान आखिर कहां जा रहा है।
सनी बोले- किस पर शक करें, कुछ समझ नहीं आ रहा
व्लॉग में सनी ने बताया कि करीब 20-25 दिनों से सबा के कान का एक ईयररिंग गायब था। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद वह कहीं गिर गया होगा। लेकिन घर की सफाई के दौरान जब दूसरी चीजों पर ध्यान गया तो सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स भी नहीं मिले। सनी ने कहा कि घर का माहौल इस घटना के बाद खराब हो गया है। उन्हें इस बात की चिंता है कि अगर सामान घर के अंदर से गायब हो रहा है तो आखिर इसके पीछे कौन है। उन्होंने यह भी माना कि घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होना उनकी बड़ी गलती रही।
पहले घर में सामान को लेकर नहीं रहती थी चिंता
सबा ने बताया कि वह अपनी ज्वेलरी को लॉकर में सुरक्षित रखने को लेकर पहले ज्यादा गंभीर नहीं थीं। उनका कहना है कि घर में काम करने वाली हाउस हेल्प पहले काफी भरोसेमंद रही है और अगर उसे कोई सामान पड़ा मिलता था तो वह वापस कर देती थी। इसी वजह से सबा को कभी ऐसा नहीं लगा कि घर में सामान छिपाकर रखना जरूरी है। लेकिन अब सोने की ज्वेलरी के साथ उनकी महंगी डिजिटल वॉच के भी गायब होने की बात सामने आई है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
कजिन का पर्स भी हुआ था गायब, खाने का सामान भी नहीं मिला
सबा के मुताबिक, उनकी कजिन रिजा का पर्स भी पहले गायब हो चुका है, जिसमें कुछ कैश था। इसके अलावा घर में खाने-पीने की कुछ चीजें भी कम होने की बात उन्होंने नोटिस की थी। सबा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस अपनी लापरवाही का है, क्योंकि कीमती ज्वेलरी को लॉकर में रखना चाहिए था। फिलहाल परिवार इस बात को लेकर परेशान है कि सामान कैसे गायब हुआ। हालांकि, किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया गया है और मामले को लेकर परिवार की चिंता और जांच की जरूरत पर ही बात की गई है।
Read more-मथुरा के ARTO कार्यालय में अचानक पहुंच गए झांसी के RTO, निरीक्षण में सामने आई ये तस्वीर








