Sunday, December 21, 2025

फाइनल में मिली हार से टूट गए Virat Kohli, मैदान पर पति को संभालती दिखी अनुष्का शर्मा

Virat and Anushka: बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमेशा वर्ल्ड कप के माचो में भारतीय क्रिकेट टीम का सपोर्ट करती हुई नजर आई। बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा को कई बार क्रिकेट स्टेडियम में अपने पति और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है। आपको बता दे कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पूरी तरह से टूट गए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को संभाला है।

हार के बाद टूटे विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद करोड़ भारतीय फैंस से लेकर खिलाड़ी तक पूरी तरह से टूट गए हैं। अहमदाबाद के स्टेडियम में जब ऑस्ट्रेलिया एक तरफ जीत का जश्न मना रही थी तब भारतीय क्रिकेट फैंस से की आंखें नम थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान बहुत ही निराश नजर आए हैं। इस दौरान विराट कोहली भी अपने आंसू नहीं रोक पाए हैं।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लगाया गले

इसी बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जब विराट कोहली हार के बाद पूरी तरह से निराश हो गए तब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आकर उन्हें संभाला। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को गले लगाया। यह तस्वीर वायरल होने के बाद सभी लोग अनुष्का शर्मा की तारीफ कर रहे हैं।

Read More-फाइनल मुकाबले में कमजोर पड़े भारतीय बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया को मिला 241 रनों का लक्ष्य

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img