Wednesday, February 4, 2026

अनजान शख्स ने चुपके से भरा सोनू सूद के खाने का बिल, नोट में लिखी ये बात

Sonu Sood: सोनू सूद ने जितना नाम अपनी एक्टिंग से कमाया है उससे कई गुना ज्यादा उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद करके पूरे देश में अपना अलग ही नाम बना रखा है। सोनू सूद हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहते हैं। सोनू सूद को लोगों की मदद करने के लिए भी जाना जाता है। इसी बीच सोनू सूद के साथ दुबई में अजीब घटना हुई है जिसे देखकर खुद सोनू हैरान रह गए हैं।

सोनू सूद का चुपके से किसी शख्स ने भरा दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सोनू सूद दुबई में एक होटल में खाना खाने के लिए गए। लेकिन खाना खाने के बाद उन्हें पता चला कि उनका बिल किसी अनजान शख्स ने भर दिया है। बिल भरने वाले शख्स में चुपके से दिल भरने के बाद सोनू सूद के लिए एक कागज का नोट भी छोड़ा है जिस नोट पर लिखा था कि “आपने देश के लिए जितने भी अच्छे काम किए हैं, उसके लिए धन्यवाद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद ने किया धन्यवाद

सोनू सूद ने इसके बाद सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर रेस्टोरेंट के अंदर बैठकर उस नोट की एक तस्वीर शेयर की है। बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद ने उस अनजान शख्स का धन्यवाद करते हुए कहा “मुझे नहीं पता कि किसने किया, लेकिन किसी ने एक रेस्तरां में हमारे डिनर का पूरा बिल भरा और एक नोट छोड़ा… इस बिहेवियर ने मेरे दिल को छू लिया। आपका धन्यवाद दोस्त… मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है।”

Read More-क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा पर टूटा दुखों का पहाड़, इस गरीबी शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img