जल्द शादी करने वाले थे तारक मेहता के ‘सोढी’, फिर अचानक कहां हो गए लापता

Gurcharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार से घर-घर में फेमस हुए गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है अचानक उनके लापता होने से परिजन सदमे में है। 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह के पिता ने उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि गुरु चरण सिंह बहुत जल्द शादी करने वाले थे।

जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह

आपको बता दे गुरचरण सिंह घर से मुंबई के लिए जाने को कह कर निकले थे। मगर वह मुंबई पहुंचे ही नहीं और ना ही अपने घर लौटे। वही एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जांच में बताया है कि गुरचरण सिंह जल्द ही शादी करने वाले थे और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। गुरुचरण सिंह की दोस्त मिस सोनी ने बताया कि एक्टर की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी उनके कुछ टेस्ट भी हुए थे। वह सही से खाना भी नहीं खा रहे थे।

एक्टर ने एटीएम से निकाले 7 हजार रुपए

कहा जा रहा है कि सोढ़ी को दिल्ली की सड़कों पर बैग लिए घूमते हुए देखा गया है। गायब होने से पहले उन्होंने दिल्ली में एटीएम से 7000 रुपए निकाले थे। गुरुचरण सिंह के फोन की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। वह 24 अप्रैल तक दिल्ली में ही थे। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ होने लगा। गुरुचरण सिंह के लापता होने से परिजन काफी परेशान है और सोच रहे हैं कि अचानक गुरुचरण सिंह कहां लापता हो गए।

Read More-भोजपुरी की इस फेमस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, आखरी बार लगाया था ये व्हाट्सएप स्टेटस

Hot this week

चुनाव वोटिंग से पहले CRPF पर TMC का गंभीर आरोप, कहा- ‘BJP के पर्चे बांट रहे हैं जवान…’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक माहौल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img