Wednesday, November 19, 2025

जहीर से शादी करने के बाद फुट फूट-फूटकर रोने लगी थी सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

Sonakshi Sinha Wedding Video: एक लड़की के लिए उसकी शादी वाला दिन बहुत ही खास होता है जिस घर में अपना बचपन बिताया उसे छोड़कर लड़की को शादी के बाद में घर में जाना पड़ता है। लड़की चाहे लव मैरिज करें या फिर अरेंज मैरिज करें शादी वाले दिन वह इमोशनल हो ही जाती है। इसी तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में कोर्ट मैरिज की है। जिस समय कोर्ट मैरिज हुई सोनाक्षी सिन्हा खुशी से झूम उठी लेकिन कुछ ही पलों बाद उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा इमोशनल होती हुई दिखाई दे रही हैं।

कोर्ट मैरिज के बाद छलक पड़े थे सोनाक्षी के आंसू

शत्रुघ्न सिन्हा ने दो ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने बेटी कन्यादान और उनकी ग्रैंड एंट्री को दिखाया वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने सोनाक्षी की शादी का बेहद भावुक कर देने वाला पल दिखाया है। जिस समय सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे उसके बाद सोनाक्षी की आंखों से आंसू छलक पड़े और वह भावुक हो गई। दो वीडियो के साथ दो अनसीन तस्वीरों को शेयर करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा,”वास्तव में शुभकामनाओं से अभिभूत, यह वास्तव में बहुत मायने रखता है, हमारी खुशी और हमारी प्रशंसा व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है।#Sinhaparivar”

शत्रुघ्न सिन्हा के नाराज होने की चल रही थी अटकलें

आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले अफवाहें आ रही थी कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की शादी से खुश नहीं है और वह शादी में शामिल नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने शादी में शामिल होकर इन खबरों को खारिज कर दिया। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का कन्यादान भी किया। हालांकि आपको बता दे सोनाक्षी और जहीर की शादी थोड़ा अलग हटके हुई है। सोनाक्षी और जहीर की शादी में सात फेरे या निकाह नहीं बल्कि कोर्ट मैरिज हुई है। शादी और रिसेप्शन पार्टी की कई सारी तस्वीरें भी सामने आई जिसमें दूल्हा -दुल्हन बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।

Read More-संसद की सीढ़िया पर चिराग पासवान के साथ हंसी के ठहाके लगाती नजर आई कंगना रनौत, सामने आया वीडियो

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img