वैलेंटाइन डे पर शहनाज गिल ने शेयर किया ‘बेबी आई लव यू’ गाना, देखकर इमोशनल हुए ‘सिडनाज’ के फैंस

Shehnaz Gill New Song: आज पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही है। प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करने के लिए इस दिन को बहुत ही खास मानते हैं। अब इसी बीच वैलेंटाइन डे के दिन पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया गाना शेयर किया है। जिसने सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को एक्टर की याद दिला दी है। शहनाज गिल का यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

शहनाज गिल शेयर किया नया गाना

वैलेंटाइन डे(Valentine day) के मौके पर शहनाज गिल(Shehnaz Gill) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बेबी आई लव यू…’ गाना शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”बेबी आई लव यू, क्या तुम भी मुझसे प्यार करते हो??” शहनाज गिल के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं कुछ लोगों को तो सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि शहनाज गिल का यह पोस्ट सिद्धार्थ शुक्ला के लिए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल की फिल्में

पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से काफी अच्छी पहचान मिली है इसी शो के दौरान शहनाज गिल और सिद्धार्थ को एक दूसरे से प्यार हुआ था। तब से ही लोग उन्हें ‘सिडनाज’ का टैग दिया था। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं है। वही आपको बता दे शहनाज गिल बॉलीवुड में कदम रख चुकी है शहनाज गिल किसी का भाई किसी की जान और थैंक यू फॉर कमिंग फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

Read More-वैलेंटाइन डे पर पत्नी नताशा पर प्यार लुटाते नजर आए Hardik Pandya, देंखे तस्वीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img