सोनाक्षी सिन्हा से नाराजगी की खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी,कहा-‘ये मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है…’

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आज के समय में कौन नहीं जानता है शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में काफी नाम कमाया है। इस समय शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा नाराज हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी में शामिल नहीं होंगे। वहीं अब इन खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए सच का खुलासा किया है। उन्होंने इन अफवाहों को जानकारी दिया है और कहा कि वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे।

बेटी की शादी में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी में न शामिल होने की अफवाहों को नकारते हुए कहा,’मुझे बताइए यह लाइफ किसकी है? यह मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है जिस पर मुझे नाज है और जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी स्ट्रेंथ का पिलर बुलाती है। मुझे क्यों नहीं शामिल होना चाहिए या मैं क्यो नहीं जाऊंगा? उसकी खुशी मेरी खुशी और मेरी खुशी उसकी खुशी है। उसको अपना जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है। मैं अपनी राजनीतिक कामों को लेकर दिल्ली में बहुत व्यस्त हूं। इस समय मेरा मुंबई में होना यह बताता है कि ना केवल उसके मजबूती के पिलर के रूप में बल्कि उसके असली कवच के रूप में यहां पर मौजूद हूं।’

वो साथ में बहुत अच्छे लगते हैं-शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह दोनो साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। सोनाक्षी और जहीर को साथ रहना है। जो झूठ फैला रहे हैं वह इस खुशी से नाराज हैं और कुछ नहीं। बस झूठ फैला रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि खामोश यह आपका काम नहीं है आप अपने काम से काम रखें।’ वही आपको बता दे शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा 23 जून 2024 को शादी करने जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा एक मुस्लिम लड़के से शादी करेंगी। सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे।

Read More-इवेंट में पहुंची प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण,एक्ट्रेस को संभालते दिखे प्रभास

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img