Friday, January 23, 2026

पति की मौत के बाद बुरी तरह से टूट गई थी शारदा सिन्हा, छोड़ दी थी जीने की इच्छा

Sharda Sinha Death: बिहार की कोकिला और लोक गायिका शारदा सिन्हा की मौत की खबर ने परिवार के साथ ही फैंस के दिलों को तोड़ कर रख दिया है। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। शारदा सिन्हा को 25 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रही थी। शारदा सिन्हा के करने के डेढ़ महीने पहले ही उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पति की मौत के बाद शारदा सिन्हा टूट गई थी। उनके निधन के बाद से ही शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी थी। शारदा सिन्हा ने पति की मौत के बाद फेसबुक पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा था। इस पोस्ट में शारदा सिन्हा बहुत ही भावुक हो गई थी।

पति के निधन से लगा था गहरा सदमा

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने बताया था कि पति के निधन से उनकी मां शारदा सिन्हा को गहरा सदमा लगा था और उनके अंदर जीने की इच्छा ही खत्म हो गई थी। शारदा सिन्हा ने कहा था कि उनका अंतिम संस्कार वही किया जाए जहां पर उनके पति का हुआ था। शारदा सिन्हा के पति बृज किशोर सिन्हा ने 22 सितंबर 2024 को अंतिम सांस ली थी और करीब डेढ़ महीने बाद ही शारदा सिन्हा इस दुनिया को छोड़कर चली गई।

अपने जन्मदिन पर पति को किया था याद

शारदा सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर अपने पति बृजकिशोर को याद किया था और उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा था। शारदा सिन्हा ने यह पोस्ट फेसबुक पर लिखा था। शारदा सिन्हा ने लिखा था,’ये चीरता सन्नाटा, ये शूल सी चुभन, हृदय जैसे फट कर बाहर आ जाएगा! आखिरी मुलाकात की एक तस्वीर बची है, सबके दर्शनार्थ यहां साझा कर रही हूं। पोती उनकी गोद में है, आंखे उनकी भरी भरी, मैं द्रवित सी, दिलासा देती साथ खड़ी हूं। मैं जल्द ही आउंगी… मैने बस यही कहा था उनसे…!’

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img