करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे कोहली, 10 साल में पहली बार ICC रैंकिंग में टॉप- 20 से हुए बाहर

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का क्रिकेट करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। क्योंकि एक समय ऐसा था जब विराट कोहली के बल्ले से ज्यादातर मैच में शतक निकल रहे थे लेकिन अब विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर में काफी मुश्किलों से गुजर रहे हैं। विराट कोहली का खराब प्रदर्शन लगातार सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले 10 साल के क्रिकेट करियर में विराट कोहली के साथ पहली बार ऐसा हुआ है जिसे सुनकर विराट कोहली के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

टॉप 20 से बाहर हुए विराट कोहली

आईसीसी की तरफ से ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम इंडिया के चहेते सितारे विराट कोहली को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। क्योंकि विराट कोहली अब टॉप 20 की रैंकिंग से भी बाहर चले गए हैं विराट कोहली आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 22 नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले 10 साल के क्रिकेट करियर में पहली बार ऐसा हुआ है जब विराट कोहली का नाम आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 20 में ना हो।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए थे फ्लॉप

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी विराट कोहली बल्ले से कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फैंस को विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी लेकिन विराट कोहली न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फैंस की उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए। क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ छह पारियों में विराट कोहली सिर्फ 97 रन ही बना पाए।

Read More-रोहित-विराट के सपोर्ट में उतरा ये पाकिस्तानी दिग्गज, कहा ‘अपने हीरो को जीरो मत बनाओ…’

Hot this week

अतीक अहमद की जमीन पर क्या बनेगा? प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img