पिता का हाथ थाम कर राधिका मर्चेंट ने ली ग्रैंड एंट्री, अपनी शादी में इमोशनल हुई अनंत अंबानी की दुल्हन,देखे वीडियो

Radhika Anant Wedding : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की कल 12 जुलाई को शादी हो गई है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई है। कपल की शादी साल की सबसे बड़ी शादी रही है जिसमें देश और विदेश के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें उनकी रॉयल एंट्री से लेकर वरमाला की भी झलक देखने को मिल रही है।

पिता का हाथ थाम कर राधिका मर्चेंट ने ली एंट्री

राधिका मर्चेंट अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी राधिका मर्चेंट की ब्राइडल एंट्री भी किसी परी कथा से कम नहीं थी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें राधिका मर्चेंट अपने पिता वीरें मरचेंट के साथ हाथों में हुए दूल्हे राजा अनंत अंबानी के पास पहुंचती हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट जब अपने पिता को गले लगाती हैं तो वह इमोशनल हो जाती हैं। वही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत फूलों की चादर के साथ अपने दूल्हे मियां अनंत अंबानी के पास जाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट के चेहरे पर बेहद ही खूबसूरत स्माइल देखने को मिल रही है।

वरमाला के दौरान थिरके दूल्हा- दुल्हन

राधिका मरचेंट की शादी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जयमाला से लेकर फेरे और सिंदूर रस्म की कुछ अनदेखी झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक दूसरे को वरमाला पहना हुए नजर आ रहे हैं वहीं इस दौरान राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक दूजे का हाथ थाम कर नाचने लगते हैं।

Read More-राधिका मर्चेट को ब्याहने बारात लेकर निकले दूल्हे राजा अनंत अंबानी, सामने आई पहली तस्वीर

Hot this week

सड़क बनेगी या बचेंगे हजारों पेड़? विवाद के बाद CM धामी ने कर दिया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड में देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन सड़क परियोजना को लेकर...

पूर्व PM देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 72 साल पुराने साथ का हुआ अंत

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार से...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर मचा सियासी बवाल, राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

Rahul Gandhi: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले...

‘जेल या जहन्नुम’… अमरोहा में CM योगी की दो टूक, विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img