Tuesday, January 20, 2026

जमीन में सोए पूरी रात, नहीं खाया खाना, ‘पुष्पा 2’ एक्टर ने जेल में ऐसे काटी रात

Allu Arjun News: पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को कल एक निचली अदालत द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्हें अंतरिम जमानत भी दे दी गई अल्लू अर्जुन को कल ही जमानत मिल गई थी लेकिन उन्हें आज सुबह जेल से रिहा किया गया है। कोर्ट का आदेश समय से नहीं पहुंचने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में रात बितानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन को जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया था।

अल्लू अर्जुन ने फर्श पर सोकर बिताई रात

मिली जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन के साथ एक आम कैदी की तरह ही बर्ताव किया गया। वह रात भर जेल में फर्श पर सोते रहे उन्होंने रात को खाना भी नहीं खाया। सूत्र ने बताया कि उनका कैदी नंबर 7697 था। आपको बता दे अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था इसके बाद एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हाई कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपए के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है।

रिहाई के बाद घर पहुंचे अल्लू अर्जुन

आपको बता दे जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन घर पहुंचे जहां पर उनकी फैमिली ने उनका स्वागत किया। रिहाई के बाद घर पहुंच कर अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं फिर उन्होंने महिला की मौत पर भी अफसोस जताया। वही अल्लू अर्जुन के जेल से बाहर आते ही उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

Read More-जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, सुपरस्टार को गले लगाकर फूट- फूटकर रोई पत्नी, सामने आया वीडियो

Hot this week

पहली बार कैमरे में दिखा अमेज़न का रहस्यमयी कबीला, वीडियो देखकर लोग डर गए

अमेज़न के घने जंगलों में रहने वाला सबसे रहस्यमयी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img