नन्हे-नन्हे हाथों से रोटी बेलती दिखी प्रियंका चोपड़ा की लाडली, एक्ट्रेस में शेयर की खास तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बिटिया रानी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें मल्टी अपने नन्हे -नन्हे हाथों से रोटी बेलती भी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।

150
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपना नाम कमा रही है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शूटिंग को लेकर कभी बिजी चल रही है। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीर और वीडियो शेयर किया करती हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बिटिया रानी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें मल्टी अपने नन्हे -नन्हे हाथों से रोटी बेलती भी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।

बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बल्फ’ की शूटिंग कर रही हैं। बिजी शेड्यूल से प्रियंका चोपड़ा ने टाइम निकाल कर अपनी बेटी मालती मैरी जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ समय बिताती हुई नजर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ माइक लेकर सिंगिंग करती हुई दिखाई दी है। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी अपने छोटे-छोटे हाथों से रोटी बेलती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी की यह तस्वीर देखकर फैंस हैरान रह गए हैं और ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका ने अपनी फेवरेट सब्जी भिंडी की भी झलक दिखाई है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की मां किचन में काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग सेट से भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा घायल हालत में दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सरोगेसी के जरिए दिया था बेटी को जन्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया था। प्रियंका चोपड़ा की शादी हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ हुई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। प्रियंका चोपड़ा की लाडली 2 साल की हो चुकी है।

Read More-अरमान से शादी के बाद पछतावे में जी रही थी दूसरी पत्नी कृतिका, की थी सुसाइड करने की कोशिश