इस जगह पर Parineeti Chopra और Raghav Chadha बनेंगे दूल्हा-दुल्हन, सामने आई बड़ी डिटेल

स समय बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारी की जा रही है। परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर एक बहुत बड़ी डिटेल सामने आई है।

281
raghav chadha and parineeti chopra(3)

Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा काफी लंबे समय से अपने निजी जिंदगी को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी करने जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहले ही इंगेजमेंट कर चुके हैं। आपको बता दे कि इस समय बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारी की जा रही है। परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर एक बहुत बड़ी डिटेल सामने आई है।

उदयपुर के इस आलीशान महल में शादी करेंगे कपल

बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इसी महीने सितंबर में शादी कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के एक आलीशान महल में एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए उदयपुर में लीला पैसेल होटल को चुना है। लीला पैसेल होटल में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तैयारी जोरों से की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

13 मई को हुई थी सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई को एक दूसरे के साथ सगाई की थी। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा की सगाई में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। परिणीति चोपड़ा की सगाई में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से आई थी तो वहीं कई बड़े नेता भी राघव चड्ढा की सगाई में पहुंचे थे।

Read More-बॉक्स ऑफिस पर रहेगा Jawan का कमाल! रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़