बेटे की शादी में किंग खान के साथ नीता अंबानी ने किया डांस, लगाए जोरदार ठुमके

Anant And Radhika: पूरे देश में इस समय मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मरचेंट के साथ कल 12 जुलाई को शादी कर ली है। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट सात जन्मों के लिए एक दूसरे के रिश्ते में बंध गए हैं। बेटे अनंत अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बहुत ही ज्यादा खुश नजर आए हैं सोशल मीडिया पर नीता अंबानी और शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है जिसमें नीता अंबानी शाहरुख खान के साथ डांस करती नजर आ रही है।

नीता अंबानी ने किया डांस

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं इन वीडियो में बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान और मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि नीता अंबानी शाहरुख खान को देखकर तुरंत उनके गले लगते हैं और उनके साथ जोरदार डांस करने लगती है।

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं शाहरुख

आपको बता दे की बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान को किंग खान के नाम से ही जाना जाता है। शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग माने जाते हैं क्योंकि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है साल 2023 में शाहरुख खान ने बैक टू बैक तीन सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी। जिसमें शाहरुख खान की पठान और जवान सबसे ज्यादा हिट हुई थी।

Read More-पिता का हाथ थाम कर राधिका मर्चेंट ने ली ग्रैंड एंट्री, अपनी शादी में इमोशनल हुई अनंत अंबानी की दुल्हन,देखे वीडियो

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img