Tuesday, December 23, 2025

बेटे Ranbir Kapoor की फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस के बाद Neetu को आई ऋषि कपूर की याद, कहा-‘काश वो यहां होते’

Neetu Kapoor On Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल(Animal) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है। वही फिल्में रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की पावरफुल परफॉर्मेंस को देखकर मां नीतू कपूर काफी खुश हैं। अब इसी बीच नीतू कपूर(Neetu Kapoor) को अपने पति ऋषि कपूर की याद आ गई है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह ऋषि कपूर को याद करती हुई दिख रही हैं।

नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की सक्सेस पर शनिवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने एनिमल से अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद किया है। नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है,”काश ऋषि जी यहां होते।” आपको बता दे ऋषि कपूर का निधन अप्रैल 2020 में हुआ था ऋषि कपूर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी हाल ही में एनिमल के इवेंट में रणबीर कपूर ने पिता को याद करते हुए कहा कि मेरी जिंदगी में भले ही कई सारे बदलाव आए हो लेकिन अभी भी वह अपने पिता की मौत से उबर नहीं पाए हैं।

ताबड़तोड़ कमाई कर रही है एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों दोनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म पर जमकर पैसों की बरसात हुई है ‘पठान’ और ‘ग़दर 2’ के साथ ‘टाइगर 3’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एनिमल ने रिलीज होते ही पहले दिन 61 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मदांना बॉबी देओल, अनिल कपूर नजर आ रहे हैं।

Read More-बेटी के साथ टहलने निकली प्रियंका चोपड़ा, मालती की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img