Tuesday, December 23, 2025

बेटे को लेकर Neetu Kapoor ने किया चौंकाने वाला खुलासा कहा-‘रणबीर कपूर के पेट में…’

The Kapil Great Indian Show: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है। कपिल शर्मा का नया द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ जल्द धमाकेदार वापसी करेगा। वही इस इस शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वही इस शो की अपकमिंग एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इस दौरान नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ट्रेलर में आने वाले एपिसोड की कुछ झलकियां दिखाई गई है। जिसमें नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करती हुई नजर आ रही है। इस ट्रेलर में नीतू कपूर अपनी पूरी फैमिली के साथ खूब मस्ती करती दिख रही है। जब कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि, “परिवार में ऐसा कौन सा सदस्य है जो कोई बात नहीं छुपा पाता?” इसका जवाब देते हुए नीतू और अर्चना पूरन सिंह फौरन रणबीर कपूर का नाम लेते हैं। इस बात पर रणबीर कपूर भी हां कर देते हैं। रणबीर कहते हैं कि अगर आप मुझे कोई सीक्रेट बताते हैं तो मुझे इस बात को किसी के साथ शेयर जरूर करना होता है। इस पर नीतू कपूर कहती है कि ‘अगर वह कुछ छुपा रहे हैं तो उनके पेट में दर्द होता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इस दिन शुरू होगा कपिल शर्मा का शो

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रात 8:00 बजे आएगा। इस शो में अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, राजीव ठाकुर भी नजर आने वाले हैं। वही इस ट्रेलर में रणबीर कपूर के अलावा आमिर और दलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में क्रिकेटर रोहित शर्मा की भी कुछ झलकियां देखने को मिली

Read More-रकुल-जैकी के संगीत में शिल्पा शेट्टी ने किया था धमाकेदार डांस, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img