Saturday, December 13, 2025

‘ये फिल्म नहीं है कि नकली घोड़े पर…’, कंगना रनौत के बयान पर करणी सेना ने जताई आपत्ति

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर 1 जून को मतदान कराए जाएंगे। इसे वेज कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जो करणी सेना को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। कंगना रनौत द्वारा विक्रमादित्य की निजी जिंदगी को लेकर की गई टिप्पणी पर करणी सेवा के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने नाराजगी जाहिर की है।

कंगना पर भड़की करणी सेना

करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कंगना रनौत की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि,”मैं अभी कंगना जी का स्टेटमेंट सुन रहा था। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कंगना रनौत कर रही हैं। मुझे उस पर आपत्ति है। मुंबई में जगह कंगना रनौत को उद्धव ठाकरे के लोगों ने मुंबई के धमकी दी थी। तो करणी सेना ने उनकी सुरक्षा के लिए हजारों करणी सैनिकों शिवसेना के खिलाफ खड़ा कर दिया था। कारण यह था कि वह हिंदुस्तान की बेटी हैं। अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन उनके बारे में शिवसेना ने अभद्र टिप्णी की तो करणी सेना ने उनका समर्थन किया। लेकिन वही कंगना रनौत आज उसे परिवार और महिला के बारे में टिप्पणी कर रही है तो करणी सेना को आपत्ति है।”

यह फिल्मों वाला सीन नहीं है-अम्मू

अम्मू ने आगे कहा,”यह फिल्मों वाला सीन नहीं है कि नकली घोड़े पर दौड़ रही है और फिल्म में अच्छा दिख रहा है। चुनावी रण क्षेत्र है, देव भूमि हिमाचल है। अच्छे, सीधे और मेहनतकश लोग रहते हैं। यहां पर कोई अभद्र भाषा का उपयोग करता है तो जनता जागरुक है।” आपको बता दे पिछले दिनों कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को लेकर बयान देते हुए कहा उन्हें ज्यादा तवज्जो देना नहीं चाहिए। क्योंकि वे हर रहे हैं लेकिन शहजादे के बारे में मैं यह जानती हूं। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता।”

Read More-फराह खान की है बहुत काली जुबान, कपिल शर्मा के शो में किया बड़ा खुलासा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img