Sunday, December 21, 2025

Janhvi Kapoor ने Orry के साथ लगाए ठुमके, देखकर रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया मजेदार कमेंट

Janhvi Kapoor Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में ना रही हो लेकिन आज भी उनके करोड़ों फैंस एक्ट्रेस को खूब याद करते हैं। श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। आपको बता दे कि बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर ऑरी के साथ जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।

जाह्नवी कपूर ने ऑरी संग किया डांस

ऑरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉलीवुड की अदाकारा जाह्नवी कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर ऑरी के साथ पिंगा गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान ऑरी एक्ट्रेस का खूब साथ निभा रहे हैं और अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर ने सफेद कलर की कुर्ती पहन रखी है। इसके साथ जानवी कपूर ने पीले रंग का दुपट्टा भी डाल रखा है। तो वही ऑरी ने इस दौरान रेड कलर की शर्ट और पैंट पहन रखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया ये कमेंट

आपको बता दे कि श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘खिलौना बना खलनायक।’आपको बता दे कि जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के अभिनेता वरुण धवन के साथ बवाल फिल्म में नजर आई थी।

Raed More-नीना गुप्ता ने Feminism को बताया ‘फालतू’, कहा- ‘हमें उनकी जरूरत ज्यादा है…’

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img