Thursday, December 4, 2025

‘राज कुशवाहा को फसाया जा रहा है?’ सोनम रघुवंशी केस पर बोला ये फेमस एक्टर, कहा- कुछ तो गड़बड़ है

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के मर्डर केस ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जब इस मर्डर केस का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या करवा दी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनम राज कुशवाहा से प्यार करती थी और उसी के लिए उसने अपने पति का मर्डर करवा दिया। वही राज के भाई का दावा है कि राज सोनम को बहन मानता था। इतना ही नहीं उसने कहा कि राज बहुत ही मेहनती लड़का था।और वही अभी इस मामले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केकेआर ने बड़ा बयान दिया है।

केकेआर ने किया बड़ा सवाल

केकेआर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने राज के साथ काम करने वाले राहुल का बयान शेयर किया। जिसमें लिखा है कि राज सोनम को दीदी कहता था। वो उसे बड़े सम्मान से देखा था। अफेयर की बात सुनकर तो मैं हैरान रह गया। राज कुशवाहा बेहद मेहनती लड़का था। वो अक्सर फैक्ट्री में रात तक रुकता था ताकि काम में कोई रुकावट ना आए।” इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में कर ने लिखा,’क्या राज इतना घटिया आदमी है कि बहन से प्यार किया! या उसको फंसाया जा रहा है? कुछ तो गड़बड़ है।’

सोनम रघुवंशी के भाई ने किया बड़ा दावा

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने दावा किया था कि, सोनम राज को भाई मानती थी। उसने राज को राखी भी बांधी थी। वो 24 घंटे दीदी-दीदी बोलता था। राज के घर वाले उसकी मां और बहने भी यही बयान दे रही हैं। ये 3 साल से राखी बांधते थे। हम दोनों ने साथ में बैठकर राखी बंधवाई। राजा रघुवंशी मर्डर केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस जघन्य ने हत्याकांड की निंदा कर रहा है

Read More-बेंगलुरु हादसे पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया ये बयान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img