पहले रिव्यू में कैसा रहा Gadar 2 का प्रदर्शन? जानकर रह जाएंगे हैरान

कल सभी फैंस सिनेमाघर में एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को देख सकते हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले गदर2 का पहला रिव्यु सामने आ गया है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

573
Gadar

Gadar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल और खूबसूरत अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म अब रिलीज होने वाली है। सनी देओल और अमीषा पटेल के फैंस का इंतजार चल 11 अगस्त को खत्म हो जाएगा। क्योंकि 11 अगस्त को फिल्म ग़दर 2 रिलीज की जा रही है। कल सभी फैंस सिनेमाघर में एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को देख सकते हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले गदर2 का पहला रिव्यु सामने आ गया है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ग़दर 2 का पहला रिव्यू आया सामने

अमीषा पटेल और सनी देओल ने ग़दर 2 फिल्म रिलीज होने से पहले एक स्क्रीनिंग रखी है। इस स्क्रीनिंग में सनी देओल ने ग़दर 2 फिल्म को इंडियन आर्मी और उनकी फैमिली को दिखाया है। स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा कई स्टार कास्ट भी शामिल थे। सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 का पहला रिव्यू जानकर सभी लोगों के होश उड़ गए। गदर 2 फिल्म इंडियन आर्मी के जवानों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई है। इस फिल्म को देखने के बाद इंडियन आर्मी के जवान भावुक हो गए हैं।

22 साल बाद रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दे की पहली बार गदर फिल्म साल 2001 में आई। गदर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था और ताबड़तोड़ कमाई की थी। गदर फिल्म आज भी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। ग़दर 2 फिल्म में भी गदर फिल्म की तरह सनी देओल और अमीषा पटेल तारा सिंह और सकीना के किरदार में नजर आने वाले हैं। जिस कारण फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी जीते के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Read More-बेटी सुहाना-Alia Bhatt को 6 घंटे Shah Rukh Khan ने दी थी लिप-सिंक की ट्रेनिंग, करण जौहर ने किया चौंकाने वाला खुलासा