दीपिका पादुकोण ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, लाडली का रखा ये प्यारा नाम

Deepika Ranveer Daughter: बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण की बेटी की झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने दिवाली के मौके पर अपनी प्यारी सी बेटी की पहली झलक दिखाई है। हालांकि इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने उसका नाम भी रिवील कर दिया है।

दीपिका ने दिखाई बेटी की झलक

दीपिका पादुकोण ने शेयर की बेटी की तस्वीर दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्ही से बेटी का चेहरा नहीं दिखाया लेकिन पैरों की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका पादुकोण की बेटी ने पिंक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है और वह किसी की गोद में लेटी हुई दिखाई दे रही है। इसी के साथ दीपिका पादुकोण ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है।

दीपिका ने रखा बेटी का ये प्यारा नाम

दीपिका पादुकोण ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”दुआ पादुकोण सिंह, दुआ का मतलब प्रार्थना क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारा दिल प्यार आभार से भरा हुआ है दीपिका और रणवीर।” दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। हाल ही में एक वीडियो भी दीपिका पादुकोण ने शेयर किया है। जिसमें दीपिका पादुकोण ने बताया कि बच्चों की इन आदतों से उन्हें खुशी मिलती है।

Read More-शादी के 4 महीने बाद ही पति Zaheer Iqbal की इस हरकत से परेशान हुई सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

Hot this week

बारिश के बीच SSB काफिले के साथ बड़ा हादसा, केला मोड़ टनल में तीन वाहन टकराए

Jammu-Srinagar Highway Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार...

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर भड़के AIMIM के असीम वकार, सपा के समर्थन में क्यों उतरे?

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी...

“अमेरिका के हाथों देश को…” ट्रंप के टैरिफ वार पर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला

अमेरिका की राजनीति में आए हालिया बदलावों और रूस-यूक्रेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img