रणबीर कपूर को लगा बड़ा झटका, ‘एनिमल’ रिलीज होते ही लीक हुए फिल्म के क्लाइमैक्स सीन, देखें Video

फिल्म देखने गए कुछ लोगों ने इसके दमदार सीन्स की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।

221
animal movie

Animal Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। पहली बार परदे पर रणबीर कपूर को खूंखार लुक में देखा गया है। फिल्म इस वक्त सिनेमा घरों में धमाल मचा रही है। फिल्म के रिलीज होते ही रणबीर कपूर को तगड़ा झटका लग गया है। फिल्म देखने गए कुछ लोगों ने इसके दमदार सीन्स की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।

वायरल हो रहे रणबीर कपूर की फिल्म के सीन्स वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उन्हें देखकर यूजर्स कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। वायरल हो रहे इन वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर बाइक पर बैठे हुए लंबे बालों में धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। दूसरे सिम में रणबीर कपूर स्कूल में गन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सीन पर खूब थिएटर में तालिया बज रही हैं। आपको बता दे इस फिल्म का टाइम 3 घंटे से 31 मिनट तक रखा गया है कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहला दिन ही सलमान खान की टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

ये स्टार फिल्म में आ रहे हैं नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों

का फाइट सीन भी काफी धमाल मचा रहा है। वही इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर रश्मिका मंदांना भी नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता का रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Read More-‘बिग बॉस 17’ के लिए हर हफ्ते इतनी फीस लेती हैं Ankita Lokhande! सुनकर उड़ जाएंगे आपका भी होश