Thursday, February 12, 2026

सिंघम का विलेन… सामने आया Singham Again के लिए Arjun Kapoor का खूंखार लुक

Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस समय सिंघम अगेन फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिंघम अगेन फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन फिल्म को बॉलीवुड के कई सुपरस्टार एक्टर्स ने साइन किया है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को एक साथ एक फिल्में देखने के लिए उनके फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो रही है। इसी बीच सिंघम अगेन फिल्म में अर्जुन कपूर के खूंखार लुक को रिवील कर दिया गया है। अर्जुन कपूर के लुक को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

विलेन बने अर्जुन कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर काफी लंबे समय बाद फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं इस बार अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाएंगे। इसके बाद अब सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर का लुक सिंघम अगेन फिल्म के लिए रिवील कर दिया है। इस लुक में अर्जुन कपूर हाथ में हथियार और चेहरे पर डरने वाली हंसी में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा बड़ी दाढ़ी और बड़े बाल में अर्जुन कपूर और भी खतरनाक लग रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का पोस्ट शेयर करते हुए सिंघम अगेन फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा “इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है…लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं- इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर!” इसके अलावा अर्जुन कपूर ने भी अपने पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसमें उन्होंने खास कैप्शन लिखा और कहा “सिंघम का विलेन! रोहित शेट्टी सर के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर होना महसूस कर रहा हूं! वादा करता हूं यहां तबाही होगी।”

Read More-वैलेंटाइन डे पर पत्नी नताशा पर प्यार लुटाते नजर आए Hardik Pandya, देंखे तस्वीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img