Monday, December 22, 2025

गले में हार ,माथे पर मांग टीका… ग्रे लहंगे में शेन की दुल्हन बनी आलिया कश्यप, विदेशी दूल्हे पर चढ़ा भारत का रंग

Aaliyah Kashyap Wedding: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप आज शादी के बंधन में बंध रही हैं। आलिया कश्यप ( Aaliyah Kashyap) ने विदेशी दूल्हे शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी कर रही हैं। वही आलिया कश्यप की शादी के मंडप से जाते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें आलिया कश्यप दुल्हन के जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही है। वही उनके दूल्हे राजा पर भी भारत का रंग चढ़ गया है और वह शेरवानी में जच रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है।

ग्रे लहंगे में दुल्हन बनी आलिया कश्यप

आलिया कश्यप की जो तस्वीर सामने आई है उनमें देखा जा सकता है कि वह फूलों की चादर के नीचे मंडप तक जा रही हैं। इस दौरान आलिया कश्यप बहुत ही खूबसूरत लग रही है आलिया कश्यप ने वेडिंग डे पर ग्रे पिंक और सिल्वर कामदार सीक्वेल वर्क वाला हैवी लहंगा पहना हुआ है। इसी के साथ उन्होंने गले में भारी भरकम चोकर हार और माथे पर मांग टीका लगाया हुआ है। इस दौरान आलिया बहुत ही खूबसूरत लग रही है। मंडप की तरफ जा रही आलिया की चारों तरफ उनकी क्लोज फ्रेंड नजर आई है। वहीं अनुराग कश्यप के विदेशी दामाद ग्रे क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर पगड़ी बांधे हुए दिखे।

आलिया की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर पर अटकी सभी की निगाहें

आलिया कश्यप की शादी से उनकी बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर का भी लोक सामने आया है। खुशी कपूर ने अपनी दोस्त की शादी के लिए ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था।

खुशी कपूर ग्रीन कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दे खुशी कपूर और आलिया कश्यप बेस्ट फ्रेंड है। खुशी कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड आलिया कश्यप की शादी के सभी फंक्शन में पहुंची थी।

Read More-तलाक की खबरों के बीच वायरल हो रहा अभिषेक -ऐश्वर्या का डांस वीडियो, मम्मी-पापा के साथ ठुमके लगाती दिखी आराध्या

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img