Wednesday, December 31, 2025

आलिया -रणबीर के साथ पेरिस से लौटी बेटी राहा कपूर, पापा की गोद में मुंह बनाती दिखी एक्ट्रेस की लाडली

Raha Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ पेरिस वेकेशन मनाने गए हुए थे जहां से अब वह वापस आ गए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया है। इस दौरान उनकी बेटी राहा कपूर भी उनके साथ नजर आई हैं। आलिया रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी दिखाई दी हैं। वही इस दौरान की कई सारी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें राहा कि क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो गया है। हालांकि इस दौरान राहा कपूर थोड़ा इरिटेट भी दिखाई दी हैं।

पापा की गोद में इरिटेट दिखी राहा कपूर

आलिया और रणवीर पेरिस से वेकेशन मना कर वापस आ गए हैं। एयरपोर्ट से राहा के साथ उनकी कई खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई है। जैसे ही रणबीर और आलिया घर की सबसे लाडली बिटिया रानी राहा को लेकर एयरपोर्ट से निकले दादी नीतू कपूर ने तुरंत ही राहा कपूर को किस कर लिया। इस दौरान राहा कपूर थोड़ा इरिटेट नजर आई हैं। राहा कपूर कैमरे के फ्लैश से थोड़ा परेशान दिखाई दी। राहा कपूर फोटोग्राफर्स की फ्लैशलाइट से इरिटेट हो रही थी। फ्लैशलाइट की वजह से रहा कपूर को आंखें खोलने में दिक्कत हो रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फैंस राहा कपूर की क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘राहा को बेस्ट डैड मिले हैं।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘माशा अल्लाह बहुत प्यारी बच्ची है राहा।’ वही एक अन्य यूज़र ने लिखा,’यह कपूर खानदान से अधिक अपनी मां जैसी लगती है।’ एयरपोर्ट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Read More-‘तुम्हारे घर भी पहुंचेगा मछली का तेल…’तिरुपति मंदिर के प्रसाद में चर्बी के इस्तेमाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया रिएक्शन

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img