कोलकाता रेप केस पर भड़की अक्षरा सिंह, रिलीज किया नया गाना

Akshara Singh: कोलकाता रेप मर्डर केस के मामले में पूरा देश गुस्से में भरा हुआ है। फिल्मी जगत के तमाम सितारे इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और पीड़िता को न्याय देने की गुहार कर रहे हैं। वहीं अब इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कोलकाता की डॉक्टर को नया दिलाने के लिए अपना नया गाना रिलीज किया है। इस गाने के जरिए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का कोलकाता रेप केस पर गुस्सा फूट पड़ा है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने यह गाना अपने ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

अक्षरा सिंह ने रिलीज किया नया गाना

महिलाओं के सपोर्ट में और पीड़िता का सपोर्ट दिलाने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है ।जिसका नाम ‘कब तक चुप रहोगे’ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है जबकि गीतकार मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। ‘कब तक चुप रहोगे’ गाने में अक्षरा सिंह ने समाज में व्याप्त अन्याय और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। यह गाना एक ऐसे समय में रिलीज किया गया है जब समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए आवाज उठाई जा रही है।

काफी वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का गाना ‘कब तक चुप रहेंगे’ काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि गाना महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रयास है। अक्षरा सिंह के फैंस और म्यूजिक लवर्स इस गाने को न सिर्फ सुन रहे हैं बल्कि इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।

Read More-पत्नी परिणीति चोपड़ा की आवाज पर फिदा हुए राघव चढ्ढा, वीडियो शेयर कर कहा- ‘बच्ची लग रही हैं’

Hot this week

रवि किशन ने राजनीति को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘अपने पैसों से मैनें…’

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गोरखपुर से सांसद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img