इस साल 2 दिन तक रहेगी भाद्रप्रद अमावस्या, दोनों ही रहेंगी शुभ

Amavasya 2024: माह में एक बार अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान, पितृ तर्पण, पितृ पूजा, पिंड दान, और ब्राह्मणों को भोजन आदि कराने के लिए अच्छा माना जाता है। भाद्रपद का महीना चल रहा है और भाद्रपद अमावस्या भी आने वाली है। इस साल भाद्र पद अमावस्या दो दिन तक रहने वाली है। भाद्रपद अमावस्या तिथि 2 सितंबर 2024 दिन सोमवार को रहेगी। वही 3 सितंबर 2024 मंगलवार को भी अमावस्या मनाई जाएगी।

दोनों ही अमावस्याएं मानी जाएगी शुभ

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद की अमावस्या तिथि 2 सितंबर को सुबह 5:12 बजे से प्रारंभ होकर 3 सितंबर को सुबह 7:24 तक है। 2 सितंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर हो रहा है ऐसे में उदय अतिथि के आधार पर भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर सोमवार को है जिसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। कहीं दूसरे दिन 3 सितंबर को भी सूर्योदय सुबह 6:00 हो रहा है इसीलिए 3 सितंबर को भी अमावस्या मनाई जाएगी। उदयातिथि मंगल को भी प्राप्त हो रही है जिसे भौमवती अमावस्या कहा जाएगा।

अमावस्या पर बन रहा शुभ योग

सोमवती अमावस्या पर शिवयोग और सिद्धि योग बन रहा है। शिवयोग सुबह से शाम 6:20 तक रहेगा। वही सिद्ध योग शाम 6:20 बजे से रात तक रहेगा। वही भौमवती अमावस्या 3 सितंबर को दो शुभ योग बन रहे हैं। सिद्धि योग सुबह से लेकर शाम 7:05 तक रहेगा और शादी योग शाम 7:05 से 4 सितंबर को रात 8:03 तक रहेगा।

Read More-कुंडली में पितृदोष लगने के मिलते हैं ऐसे संकेत, जाने बचने के उपाय

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img