Wednesday, December 3, 2025

सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए Ajay Devgan, एक्टर के आंख के पास लगी चोट

Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर बिजी हैं। सिंघम अगेन फिल्म की इस समय शूटिंग चल रही है। सिंघम अगेन फिल्म रोहित शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। क्योंकि सिंघम अगेन फिल्म में एक नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार एक साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन इसी बीच अजय देवगन के फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। क्योंकि रोहित शेट्टी के फिल्म सिंघम अगेन की फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन चोटिल हो गए हैं।

अजय देवगन को लगी चोट

इस बीच अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन के सेट से एक बहुत ही बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन सिंघम अगेन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी अचानक उनके आंख के पास चोट लग गई। चोट लगने के कारण अजय देवगन ने कुछ घंटे के लिए सिंघम अगेन फिल्म की शूटिंग सेट को छोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार ठीक होने के तुरंत बाद अजय देवगन फिर से सिंघम अगेन फिल्म की शूटिंग सेट पर लौट चुकी है और वह फिल्म की शूटिंग फिर से करने लगे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कब रिलीज होगी सिंघम अगेन?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन फिल्म की रिलीज डेट अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रखी गई है। 15 अगस्त साल 2024 में रोहित शेट्टी सिंघम अगेन फिल्म को रिलीज करेंगे। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन के साथ टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। जिस कारण रोहित शेट्टी के फैंस इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Read More-तृप्ति डिमरी के साथ Ranbir Kapoor का रोमांस देख दीवाने हुए फैंस, बोले-‘इसे मेन एक्ट्रेस होना चाहिए था…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img