Tuesday, February 10, 2026

संगीत सेरेमनी में बेटी को गले लगाकर फूट-फूट का रोने लगी थी आरती सिंह की मां, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

Aarti Singh Sangeet Video: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री आरती सिंह की शादी 25 अप्रैल को मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ हुई है। आरती सिंह की शादी से लेकर संगीत ,हल्दी, मेहंदी सभी फंक्शन की तस्वीरें वीडियोज सामने आए हैं। अब इसी बीच आरती सिंह ने अपने फैंस के साथ अपनी संगीत सेरेमनी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। जिसमें आरती सिंह की मां इमोशनल होती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में आरती सिंह की मां स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं।

बेटी की जुदाई के गम म में छलक पड़े एक्ट्रेस की मां के आंसू

आरती सिंह ने अपने संगीत सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐक्ट्रेस अपने पति दीपक के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है वहीं उनकी मां परफॉर्मेंस दे रही हैं। जब आरती सिंह की मां ‘तू बड़ा याद आएगी’ गाने पर डांस करने लगती है तो बेटी की जुदाई के गम में उनके आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। और वह आरती को गले लगा कर फूट-फूट कर रोने लगते हैं।

आरती सिंह ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

आरती सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बेहद ही दिल छू लेने वाली बात लिखी है। आरती सिंह ने कैप्शन में लिखा,”जब मेरी मां ने पहली बार मेरे लिए डांस किया। इसके लिए उन्होंने एक महीने प्रैक्टिस की थी औऱ हर बार रोती थी।क्योंकि वो ये सोचती थी मेरी बेटी अब मेरी नहीं है। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं मैं हमेशा पहले उनकी बनूंगी, बाद में दूसरे मुझपर अधिकार जताएंगे। मैं तुमसे प्यार करती हूं मां.. इसे इतना खास बनाने के लिए आपका धन्यवाद।” आपको बता दे आरती सिंह शादी के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती हैं।

Read More-प्रेग्नेंट है Katrina Kaif? लंदन की सड़कों पर पत्नी की देखभाल करते नजर आए विक्की कौशल, वीडियो वायरल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img