Friday, January 23, 2026

हार्दिक की जगह फिर से मुंबई के कप्तान बनेंगे रोहित? पूर्व क्रिकेटर ने किया बाद दावा

Mumbai Indians: नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के तीन मैच खेल चुकी है। लेकिन अभी तक मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद बहुत ही ज्यादा आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इसी बीच पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बहुत बड़ा दावा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि हार्दिक पांड्या से कप्तानी छिनी जा सकती है। फिर से रोहित शर्मा को मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है।

फिर से मुंबई के कप्तान बनेंगे रोहित?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में कई टीमों की तरफ से खेल चुके मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें मनोज तिवारी ने कहा कि रोहित शर्मा को फिर से मुंबई की कप्तानी दे दी जा सकती है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के मालिक इस तरह के फैसले लेने में हिचकिचाते नहीं है। उन्होंने पांच ट्रॉफी जीतने वाले रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया। लेकिन अभी तक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को एक भी जीत नहीं दिल पाए जिस कारण फिर से हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को कप्तान बन सकती है।

ऐसा रहा मुंबई का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। जिसमें गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हरा दिया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। फिर राजस्थान रॉयल्स ने भी मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हारा दिया। जिस कार्ड आईपीएल 2024 के अंक तालिका में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस सबसे फिसड्डी टीम बन गई है और दसवें नंबर पर है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के पास अभी तक एक भी अंक नहीं है।

Read More-निकोलस पूरन ने जड़ा 106 मीटर का लंबा सिक्स, स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी गेंद, देखें वीडियो

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img