हाथ में ट्रॉफी और सड़क पर जन सैलाब…विजय रथ पर सवार टीम इंडिया

चैंपियंस की एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले हो रहे हैं। टीम इंडिया धीरे-धीरे वानखेड़े स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है भारतीय टीम के खिलाड़ी बस में ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं।

108
Team India Victory Parade

Team India Victory Parade: टीम इंडिया आज अपने विचार रथ पर सवार होकर वानखेड़े स्टेडियम की ओर चल पड़ी है। 17 साल बाद फिर से t20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत आई है। जिनका स्वागत करने के लिए पूरा देश बेताब हो गया है। मुंबई की सड़के जाम हो गई है। मुंबई में हर तरफ फैंस का जनसैलाब नजर आ रहा है। अपने चैंपियंस की एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले हो रहे हैं। टीम इंडिया धीरे-धीरे वानखेड़े स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है भारतीय टीम के खिलाड़ी बस में ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं।

हाथ में ट्रॉफी लेकर विजय रथ पर सवार हुए चैंपियंस

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय रथ पर सवार हो गए है। भारतीय टीम के खिलाड़ी बस में ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों के चेहरे पर उत्साह देखा जा सकता है। सड़क के दोनों तरफ फैंस का सैलाब नजर आ रहे हैं।

17 साल बाद इंडिया आई है t20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

आपको बता दे 17 साल बाद टीम इंडिया ने t20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के मैदान में फाइनल मुकाबला खेला गया।

जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया आज अपने देश लौट आई है। मुंबई में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हो रहा है।

Read More-जिंबॉब्वे दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया की युवा बिग्रेड, गिल संभालेंगे कप्तानी