Wednesday, February 11, 2026

अक्षर की कप्तानी का कमाल, दिल्ली ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

Axar Patel: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स अपने नए कप्तान के साथ उतरी है क्योंकि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे थे लेकिन नीलामी के दौरान ऋषभ पंत को लखनऊ ने खरीद लिया जिस कारण दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के लिए कप्तानी के तौर पर ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को चुना गया है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2025 में कमाल कर दिया है और 16 साल बाद ऐसा कारनामा कर दिखाया है।

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिखा दम

अक्षर पटेल के कप्तानी में दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में शुरुआती 3 मैच जीते हैं इसी के साथ आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब दिल्ली को दूसरी बार आईपीएल के शुरुआती तीन मुकाबले में जीत मिली हो इससे पहले साल 2009 में पहली बार गौतम गंभीर के कप्तानी में यह कारनामा हुआ था। 16 साल बाद आईपीएल में दिल्ली ने अपने शुरुआती 3 मैच जीते हैं।

प्वाइंट टेबल में टॉप पर दिल्ली

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2025 के सभी मैच जीते हैं जिस कारण दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। क्योंकि तीन में से लगातार तीन मैच जीतने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के पास 6 अंक है इसके अलावा दिल्ली कैपिटल का नेट रन रेट +1.257 है। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है।

Read More-सबसे पहले IPL में कौन हुआ था रिटायर्ड आउट, जानें क्या कहता है ये नियम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img